लखीमपुर खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक नाबालिग लड़का कथित तौर पर दुष्कर्म की नियत से नाबालिग लड़की को सरसों के खेत में ले गया। ग्रामीणों के आने की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद नाबालिग लड़की भी सरसों के खेत से बाहर निकली। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है। मौके पर सीओ अरुण कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
यह पूरा मामला उचौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का बताया जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *