राजातालाब। उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर चौबेपुर क्षेत्र के सीवों अंडरपास के पास 4 फरवरी 2026 की रात हुई एसटीएफ और अभियुक्तों के बीच मुठभेड़ की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में घायल हुए गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गैरहट गांव निवासी अभियुक्त बनारसी यादव पुत्र राजनाथ उर्फ झोटा यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी के आदेश पर इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त बनारसी यादव ने एसटीएफ वाराणसी यूनिट पर जानलेवा फायरिंग की थी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उप जिलाधिकारी राजातालाब ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य या दस्तावेज हों तो वे 30 मार्च 2026 तक उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से अपना बयान और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *