बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड निवासी भाजपा आईटी सेल के विधानसभा संयोजक पीयूष राठी ने आज अपना 50वां जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया।वहां विद्यालय में कार्यरत पत्नी के तैनाती स्थान जनपद श्रावस्ती पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज में मनाया

बताया जाता है कि श्री राठी की पत्नी संगीता राठी पिछले लगभग दस वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के रूप में श्रावस्ती जिले में कार्यरत हैं। इसी अवसर पर वह अपने जन्मदिन के दिन वहां पहुंचे और दिन की शुरुआत ब्लॉक इकौना क्षेत्र के गांव बरर्रीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ समय बिताकर की।

विद्यालय में उन्होंने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कीं । इसके बाद उन्होंने बेजुबान जानवरों को बिस्किट खिलाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने उनके इस सामाजिक पहल की सराहना की।

शाम के समय श्री राठी ने साईं मंदिर श्रावस्ती पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

उधर उनके 50वें जन्मदिन के अवसर पर बिल्सी नगर एवं विधानसभा क्षेत्र के अनेक लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *