वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी साइबर क्राइम सुल्तान सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिंनाक, 16,03,2026, को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईन पोर्टल, “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से फर्जी काल कर लोगों के साथ साइबर धोखाधडी करने की शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों की थाना साइबर क्राइम द्वारा जांच की गयी तो धोखाधडी की घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच कर धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपना नाम सचिन स्वामी पुत्र जितेन्द्र निवासी मकान न0 99 राजा रोड, धामावाला, दुर्गा मंदिर देहरादून उत्तराखण्ड हाल पता गली न0 12 गाधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर बताया। अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *