रिपोर्ट: जिला संवाददाता यूसुफ चैनल: एमडी न्यूज़ / याहूआयामी समाचार न्यूज़
जनपद रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा ओंकारनाथ को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि स्वार थाने में तैनात दरोगा ओंकारनाथ एक मामले में कार्रवाई के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर दरोगा के पास भेजा गया। जैसे ही दरोगा ओंकारनाथ ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगने की उम्मीद है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *