अमीर नगर खीरी आज मंगलवार 17 मार्च को वर्तमान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने अमीर नगर क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षकों से आगामी शिक्षक विधायक निर्वाचन खंड लखनऊ के लिए समर्थन की अपील की। कस्बा अमीर नगर के एच बी कान्वेंट इंटर कॉलेज पहुंचे श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं से समय समय पर सदन को अवगत कराया,जिसका परिणाम आज वित्त विहीन शिक्षकों को भी सबित्त शिक्षकों के समान सम्मान दिलाने का काम किया है। चाहे शिक्षक विधायक में मतदान का अधिकार हो अथवा बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन विद्यालय के प्रधानाचार्यो को केंद्र व्यवस्थापक के रूप में नियुक्ति हो , हमने हर जगह आपके सम्मान की लड़ाई लड़ी है और हमारा यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा,अभी हाल ही में सभी शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज का शासनादेश जारी कराया जा चुका है।चाहे वह वित्त विहीन विद्यालय का शिक्षक हो अथवा सबित्त विद्यालय का सभी के लिए पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूर कराया , जिसके तहत प्रत्येक शिक्षक को पांच लाख रुपए तक के कैशलेश इलाज की सुविधा मिलेगी। और आगामी वर्षों में भी शिक्षक हित में हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा तथा अनुपम मिश्रा ने भी शिक्षकों को संबोधित किया तथा श्री द्विवेदी को पुनः भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक गुल मोहम्मद रज़ा, प्रधानाचार्य एम असलम रज़ा, शिक्षक शिवम कुमार शर्मा , सचिव कुमार शर्मा ,नितिन सिंह चौहान, सूरजभान सिंह, आलोक कुमार शर्मा ,अंकित यादव,सर्वेश कुमार ,सुरेंद्र कुमार सिंह, शालिनी मिश्रा,प्रीति देवी, रेशू यादव व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *