सहसवान में पुलिस मुठभेड़, 5 गौकश गिरफ्तार

रिपोर्टर राहुल कश्यप बदायूं

बदायूं जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा के जंगल में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान 5 गौकशों को गिरफ्तार किया गया है।घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *