बिलासपुर (16 मार्च 2026): रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस मौके पर आज बिलासपुर में एक रूहानी महफिल का आयोजन किया गया, जिसमें कुरान पाक मुकम्मल होने की सआदत हासिल हुई। इस नूरानी मजलिस में हाफ़िज़ नबी अहमद साहब ने अपनी पुरकशिश आवाज में कुरान सुनाया, जबकि हाफ़िज़ इस्लाम साहब ने सामा (सुनने) के फराइज़ बखूबी अंजाम दिए।
इस महफिल में रामपुर के शहर इमाम मौलाना नासिर साहब बतौर ‘ मेहमाने खूसूसी’ (मुख्य अतिथि) तशरीफ लाए। अपने खिताब के दौरान उन्होंने कौम को नेक राह पर चलने की तलकीन करते हुए कहा कि, “हर मोमिन को अपनी जायज कमाई में से गरीबों का हिस्सा जरूर निकालना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर साहिबे निसाब (हैसियत रखने वाले) शख्स को पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जकात अदा करनी चाहिए, ताकि समाज के कमजोर तबके की मदद हो सके।”
इस मुबारक मौके पर इलाके की कई जानी-मानी शख्सियतों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष मो. हसन खां, प्रमुख समाजसेवी शुजात हुसैन खां,निशात अख्तर खां अमानउल्लाखां ,मोनिस खां और सज्जू साहब सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां शामिल रहे। इनके अलावा फुरक़ान खां, नजीब खां, फ़राज़ खां,बाबू खां, हाफ़िज़ अब्दुल रहमान,युसूफ खां, बब्बू खां,डॉ ज़फर खां, हाफ़िज़ ताहिर, याक़ूब खां, मौलवी तसनीफ खां,गुलाम मुस्तफ़ा खां एडवोकेट,एहतेशाम खां,अनस खां, कल्लू खां, फैज़ी खां, रिफाक़्त, भूरा खां, नजमी खां, फैज़ान खां, मोसिन खां, मुराद खां, अब्दुल्ला खां, ज़मीर खां और नसीर खां समेत भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। महफिल के आखिर में मुल्क की अमन-ओ-अमान और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed