आज दिनांक 17.03.2026 को थानाध्यक्ष केमरी मय पुलिस बल ग्राम सईदाबाद तिराहा पर चैकिंग कर रहे थे, चैकिंग के दौरान बाइक सवार तीन व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों 1. राशिद पुत्र शकील निवासी ग्राम नौगाम थाना शहजादनगर, रामपुर, 2. सत्तार पुत्र पुत्तन, 3. जाहिद पुत्र बांके निवासीगण ग्राम खानपुर कदीम थाना कैमरी, रामपुर को गिरफ्तार किया गया ।
अभि0 राशिद पुत्र शकील उपरोक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ है । अभियुक्तगण से एक नाजायज चाकू, 02 नाजायज तमंचे 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 मिस कारतूस, 01 मोटरसाइकिल तथा गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं । अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त राशिद पुत्र शकील निवासी ग्राम नौगवा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर-
1.मु0अ0सं0- 103/2022 धारा- 3/5/8 सीएस एक्ट
2.मु0अ0सं0- 194/2022 धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट

  1. मु0अ0सं0- 72/2023 धारा- 3/5/8 सीएस एक्ट व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट
  2. मु0अ0सं0- 139/2023 धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट
  3. मु0अ0सं0- 120/2022 धारा- 3/5/8 सीएस एक्ट
  4. मु0अ0सं0- 159/2023 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट
    अभियुक्त सत्तार पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम खानपुर कदीम थाना केमरी जिला रामपुर
    1.मु0अ0सं0 123/2024 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed