वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी तथा नामित सभासदों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली।
समारोह में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी और माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही नामित सभासदों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरते हुए प्रसिद्ध गायिका राधा चंचल ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही नगर और जिले के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से विकास कार्यों में गति आएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर जोर दिया।
इस अवसर पर रुदौली नगर पालिका परिषद के पांच तथा माँ कामाख्या नगर पंचायत के तीन नामित सभासदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेज तिवारी ने किया।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन चौरसिया, तेज तिवारी, ग्राम प्रधान विक्रमा यादव, निर्मल शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, डॉ. राधेश्याम रावत, रामप्रेस यादव, भीम सिंह, संजय जायसवाल, प्रधान रामू रावत, राम प्रताप यादव, सुरेश निषाद, राकेश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *