बिल्सी। प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बिल्सी मंडल महामंत्री अमित मिश्रा को नगर पालिका परिषद बिल्सी में नॉमिनेट सभासद बनाए जाने पर नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विशेषकर ब्राह्मण समाज में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और लोगों ने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान बताया है। अमित मिश्रा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने बिल्सी नगर में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नॉमिनेशन को पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल माना जा रहा है। उनके सभासद बनने की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त सभासद अमित मिश्रा ने सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed