एमडी न्यूज़बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट आज दिनांक 21.03.2026 को ईद-उल-फितर के अवसर पर श्री अजय द्विवेदी जिलाधिकारी, रामपुर एवं विद्यासागर मिश्र पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा भी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था परखी गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed