अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजिदपुर में प्रधान उस्मान अंसारी द्वारा रोज़ अफ़्तार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिरकत की जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने अफ़्तार में भाग लेते हुए कहा की रोज़ेदारों का अफ्तार प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है ।उन्होंने कहा की रमजान बरकतों का महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत होती है ।चौधरी शहरयार ने कहा की अफ्तार जैसे आयोजन एक दूसरे को करीब लाने में भी सहयोग करते हैं ।उन्होंने इस शुभ अवसर पर देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ की भी दरखास्त की ।
इस अवसर पर शुऐब ख़ान,मास्टर उज़ैर,प्रधान मुगीस अहमद,मोहम्मद समीउल्लाह,मोहम्मद अनस,आमिश आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed