बरेली के हाफिजगंज थाना पुलिस ने पशु तस्करों के एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार आरोपी हिंदू समुदाय से और दो मुस्लिम समुदाय से हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिंदू समुदाय के दो आरोपियों को करियर के रूप में पशुओं को लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, ताकि उन पर पुलिस को संदेह न हो। गांव सावरखेड़ा में पिछले दिनों संरक्षित पशु का कटान किया गया था। इस गिरोह ने इस घटना को करने की बात भी कबूल कर ली है। गिरोह के सरगना हाफिजगंज के ही निवासी हैं जो मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं। आरोपियों ने बताया कि सावरखेड़ा के पास जंगली इलाका है जहां काफी झाड़ियां हैं। इनके साथी संरक्षित पशु को चोरी करके इन्हीं झाड़ियों में बांध देते थे और रात में वह लोग पशुओं को काटकर मांस वाहनों में भर ले जाते थे। धौराटांडा का एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *