आज रामपुर आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय में हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलन समारोह मौहब्बत, अक़ीदत और भाईचारे के माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की सरपरस्ती प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने की।
इस मौके पर ज़िले भर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और समाजी हस्तियां बड़ी तादाद में मौजूद रहीं। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और आपसी भाईचारे व इत्तेहाद का पैग़ाम दिया। पूरे कार्यक्रम में ख़ुशगवार और पुरअमन माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि ईद का मुक़द्दस त्योहार हमें मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की तालीम देता है। हमें चाहिए कि हम इन उसूलों को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाकर समाज में अमन व एकजुटता को मज़बूत करें इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का शानदार संदेश दिया यही हमारे मुल्क की गंगा-जमुनी तहज़ीब है, जहां विविधता में एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिलती है।
इस मौके पर वीर ख़ालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह, भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता, सभासद मोहम्मद ज़फ़र,सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खां,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, सभासद मौ० आसिफ,इमरान, मोहम्मद सलीम,सलीम अहमद, एजाज़ अहमद,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,फायजा बी,शाहीन बी,फैज़ खां, जुबैर मियां,आमिर खां,शिराज जमील खां, वासिफ खां,अब्दुल समद,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान,मामून खां,आशु अंसार, मोहसिन अली खां, माजिद अली खां, नासिर हुसैन, रय्यान खां,माजिद खां, सफी खां, मकसूद खां,अरहम खां,आलमगीर,अल्तमश,अलमास ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि, मुकेश यादव,महेश सैनी आदि लोग ईद मिलन समारोह में मौजूद रहे।




