उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय मेले में मा0 भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ,उप कृषि निदेशक श्री राम किशन सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी श्री कुलदीप सिंह राणा ,एवं अधीक्षक राजकीय उद्यान श्री अजय कुमार ने उद्यान विभाग ने कायर्क्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। साथ ही कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और लाभार्थियों को सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्यों के चलते जनपद रामपुर सीएम डैशबोर्ड में अग्रणी स्थान पर है। कृषि विभाग द्वारा सोलर पम्प, कृषि यंत्र वितरण एवं उन्नतशील बीज वितरण जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अत्यंत लाभकारी बताते हुए उसकी सराहना की गई। साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *