सिंगाही खीरी आज शाम लगभग 6:30 बजे खेरीगढ़ रोड पर एक सड़क दुर्घटना हो गई जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल चालक बेनीपुरवा निवासी बताया जा रहा है मोटरसाइकिल पर कुल चार लोग सवार थे जिनमें पति पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आगे धीमी गति से चल रही थी इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक साइकिल सवार युवक दाहिने से बाएं मुड़ गया साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना में किसी की स्पष्ट लापरवाही सामने नहीं आई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और बिना देरी किए एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी निघासन इलाज के लिए भेज दिया गया फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *