प्रयागराज | फाफामऊ थाना अंतर्गत सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की खबर है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई है.

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *