वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजमार्ग से लिक रोड भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर सोमवार की शाम को पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासिन पुरवा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया।इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए और स्थानीय लोगों ने पिकअप को रोक लिया ।घटना की जानकारी पटरंगा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पासिन पुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद उम्र 37 वर्ष पुत्र विश्राम की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *