गोण्डा- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा के ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी नूर मोहम्मद ने किया ईद मिलन समारोह का आयोजन अपने आवास ग्राम सभा नौबरा मे दिनाँक, 23/,03,/2026, को एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी नूर मोहम्मद और मोहम्मद आयूब ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्णबिहारी वर्मा उपस्थित रहे, विशिष्टअतिथि के तौर पर मंडल सचिव सदा नंद दूबे व जिलाध्यक्ष गोंडा बंशराज वर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान ब्लाक अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी को मिठाई और सिवई खिलाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस ईद मिलन समारोह ने उपस्थित सभी लोगों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द को और मजबूत किया। समारोह मे शामिल ,जिला उपाध्यक्ष बंश राज पटेल ,पृथ्वी राज चौहान संगठन मंत्री हरि भान यादव ,जिला सचिव विक्रम पटेल,राजदत्त वर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, तहसील अध्यक्ष सदर अनिल कुमारउर्फ गुड्डू यादव ,उपाध्यक्ष अर्जुन वर्मा ,राम लौटन, स्वामी नाथ ,सब्बीर अली, सुलेमान, अजय, मोहम्मद असलम,सफीक, आदि किसान नेता मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *