मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राॅय चौधरी एवंम रामराज थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26,,03,,2026,, को राजपाल सिंह पुत्र भूडिया निवासी जलालपुर नीला के अज्ञात चोरों द्वारा खेत से शीशम के 04 पेड़ो को काट लिया गया था।


आज थाना रामराज पुलिस उप निरीक्षक हर्षित शर्मा,,कांस्टेबल सुशील कुमार,,कांस्टेबल प्रियंक व कांस्टेबल धवेन्द्र कुमार,,को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शीशम के पेड चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गोल्डन ट्रेडर्स मीरापुर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस मौके पर पहुंची ओर दबिश देकर दोनो अभियुक्त सलमान पुत्र, कासिम, निवासी मौहल्ला मुशर्तक थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर व मस्तान उर्फ मस्तान उर्फ मस्तु पुत्र बलबीर सिहं निवासी ग्राम समाना उर्फ रामराज थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को गोल्डन ट्रेडर्स मीरापुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये शीशम के कटे हुए पेड़ बरामद किये गये। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *