बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट (रामपुर )

माटखेड़ा रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर आज महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंन्ती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। सपा के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर मौर्य जी, ने की, जबकि संचालन माननीय सांसद मुहीबुल्ला नदवी के प्रतिनिधि अथर अली खां,द्वारा किया गया।


इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और विशेष रूप से मौर्य समाज के लोगों ने भारी संख्या एकजुट होकर शिरकत की।


मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में तजिंदर सिंह विर्क ने कहा, “महान सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के विनाशकारी रक्तपात के बाद शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। उनके हृदय परिवर्तन ने दुनिया को अमन, भाईचारे और सामाजिक सहिष्णुता का संदेश दिया। सारनाथ की अशोक लाट आज भी उनके उन महान विचारों की प्रतीक है, जिनकी वर्तमान के नफरत भरे माहौल में समाज को सबसे अधिक जरूरत है।”
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता प्रेम शंकर दिवाकरव अन्य वक्ताओ ने भी सम्राट अशोक के पदचिह्नों पर चलने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए ‘धम्म’ के मार्ग और लोक-कल्याणकारी नीतियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।



मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में तजिंदर सिंह विर्क ने कहा, “महान सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के विनाशकारी रक्तपात के बाद शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। उनके हृदय परिवर्तन ने दुनिया को अमन, भाईचारे और सामाजिक सहिष्णुता का संदेश दिया। सारनाथ की अशोक लाट आज भी उनके उन महान विचारों की प्रतीक है, जिनकी वर्तमान के नफरत भरे माहौल में समाज को सबसे अधिक जरूरत है।”
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता प्रेम शंकर दिवाकर व अन्य वक्ताओं ने भी सम्राट अशोक के पदचिह्नों पर चलने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए ‘धम्म’ के मार्ग और लोक-कल्याणकारी नीतियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सपा के स्थानीय पदाधिकारियों चुड़ामल मौर्या,, विजय मौर्या,ओशियन यादव, पंकज यादव, सुरजीत सिंह बरनाला, परमजीत सिंह, सोनू खां, आसिम हुसैन खां,याक़ूब खां,ठाकुर दास गंगवार, अर्जुन गंगवार, अंकित पाल, यादविंदर सिंह टीना, इरशाद अली, विक्की वर्मा, साहिब सिंह कोटिया,अशोक सागर,समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *