बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई मृतका की पहचान सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के वजीरपुर निवासी जगरानी (पत्नी राम कनौजिया) के तौर पर हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जगरानी अपनी बहू फूलमती देवी और दो छोटे बच्चों के साथ देवा शरीफ से जियारत कर घर लौट रही थी वह प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रही थी प्लेटफार्म की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ऊपर नहीं चढ़ पाई इसी बीच सूढियामऊ की दिशा से एक मालगाड़ी आ गई स्टेशन मास्टर और परिजनों ने उन्हें लगातार आवाज दी लेकिन संभवत उन्हें सुनाई नहीं दिया परिणामस्वरूप, वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा -तफरी मंच गई सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)की टीम मौके पर पहुंची आरपीएफ के सुदर्शन सिंह ने शव को अपने कब्जे में लिया।
आरपीएफ के उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *