बिल्सी । सतेती वजीरगंज मार्ग पर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में आज परीक्षाफल वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे नायब तहसीलदार बदन सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर अपनी अपनी कक्षा में सफल रहे सभी टॉपर्स को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही साथ उनके अभिभावक को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि नायव तहसीलदार बदन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी शिक्षा देने के लिए एकमात्र ऐसा विद्यालय है जो लगातार आपके बच्चों को शिक्षित बनाने का कार्य कर रहा है आप सभी को चाहिए कि अपने बच्चों को ऐसे विद्यालय में पड़ाकर आगे बढ़ाने का कार्य करें विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय का रिजल्ट सत प्रतिशत रहता है सभी बच्चे अच्छे मार्क्स के साथ पास होते हैं और सभी बच्चों में एक अलग ही प्रतिभा देखने को मिलती है हमारे यहां का प्रत्येक बच्चा होनाहार है हमारे यहां शिक्षा को सबसे आगे रखा जाता है हमारा में उद्देश्य बच्चों को शिक्षित करना है साथ ही साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सभी अभिभावकों को भी बधाई दी कि आप सभी निरंतर ऐसे ही अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करते रहें विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि हमारे यहां का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहता है इसका श्रेय हमारे अध्यापक गणों को जाता है वह हमेशा विद्यालय में मन लगाकर शिक्षा देने का काम करते हैं जिससे कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती है उन्होंने सफल रहे सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को ऐसे ही मेहनत करते रहना है अपने परिवार का नाम रोशन करना है
इस मौके पर एमडी डॉ निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार,रंजीत सिंह,अजय प्रताप , वीना सिंह, कमलेश कुमारी,अनम सैफी,सपना माहोर, शानू सिंह,शिवि चौहान,वीना कुमारी,शालू शंखधार, कंचन तोमर, शिक्षा बघेल आदि मौजूद रहे


