बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित मुबारकपुर गांव निवासी राम प्रकाश वर्मा को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

राम प्रकाश वर्मा देशराज के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति से गांव में खुशी का माहौल है। यह गांव अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बाराबंकी जनपद मुबारकपुर रसौली के युवा लगातार सरकारी सेवाओं में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। मुबारकपुर गांव में भी अब हर घर में कोई न कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, जो शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का परिणाम है।

राम प्रकाश वर्मा की एएसआई पद पर नियुक्ति को इसी कड़ी का एक और उदाहरण माना जा रहा है, जिसने गांव का नाम रोशन किया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *