जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली में नव निर्मित, जन सेवा चिकित्सालय का उद्घाटन शुक्रवार को कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने किया। इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ अभय शुक्ला, सुमित गुप्ता और डॉ राजकुमार यादव ने विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला मंत्री भाजपा बृजेश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ सिंह सोनू ने ग्रामीण क्षेत्रो में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जन सेवा चिकित्सालय के संचालन से मितौली और आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने चिकित्सको से सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर जन सेवा चिकित्सालय का समस्त स्टाफ, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आंगतुको का आभार व्यक्त किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *