बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुए 11 वर्षीय बालिका अनुष्का मौर्या हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, अनुष्का की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी ही बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसारी गांव निवासी रामनेन्द्र उर्फ रामू की 11 वर्षीय बेटी अनुष्का मौर्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी
गुरुवार दोपहर वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत की ओर गई थी जहां उसके पिता और अन्य परिजन मेंथा की रोपाई कर रहे थे
बताया गया कि कुछ समय बाद पिता घर लौट आए और जब दोबारा खेत पहुंचे तो अनुष्का वहां नहीं मिली परिजनों ने तलाश शुरू की जिसके दौरान खेत से लगभग 50 मीटर दूर गांव के ही एक गेहूं के खेत में बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था बालिका के गले पर चोट के निशान थे कपड़े फटे हुए थे और कुछ वस्त्र गायब बताए जा रहे थे
इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो बड़ी बहन काजल के बयानों में विरोधाभास पाया गया इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की
जांच में सामने आया कि काजल उम्र18 वर्ष का पड़ोसी गांव निवासी युवक शिवम 20 के साथ प्रेम संबंध था दोनों की मुलाकात करीब दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी जो बाद में रिश्ते में बदल गई राज खुलने के डर से उठाया खौफनाक कदम
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन खेत में जब परिवार के लोग कुछ समय के लिए घर चले गए तो काजल ने अपने प्रेमी शिवम को मिलने के लिए बुलाया
दोनों पास के खेत में मिल रहे थे तभी अनुष्का वहां पहुंच गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया
अनुष्का ने घर जाकर पिता को बताने की बात कही जिससे दोनों घबरा गए राज खुलने के डर से काजल और शिवम ने मिलकर अनुष्का का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले फेसबुक पर काजल की पड़ोस के गांव में रहने वाले शिवम से दोस्ती हुई थी जो बाद में प्रेम में बदल गई
होली के दौरान परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी इसके बाद पिता ने काजल का मोबाइल तोड़ दिया था और शिवम से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी।
इसके बावजूद काजल चोरी-छिपे शिवम के संपर्क में बनी रही जो कि अंत में इस भयावह घटना का कारण बना पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के जुर्म कबूलने के बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है लोग इस बात से हैरान हैं कि एक ही परिवार के भीतर इस तरह की घटना कैसे घटित हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed