जनपद बदायूं में शनिवार को थाना दिवस/समाधान दिवस के दौरान प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं,थाना दिवस मूसाझाग पर खुद जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पहुंच कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थाने में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद आपसी रंजिश और अन्य मामलों को लेकर अपनी शिकायते रखी डीएम और एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने जन शिकायतों को गहन जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ।और स्पष्ट किया कि अब थानों में सिर्फ सुनवाई नहीं बल्कि रिजल्ट भी दिखना चाहिए। इस दौरान थाना दिवस समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। और उसे अधिवाधिक रखने के निर्देश दिए गए ।साथ ही प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग समेत सभी पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाब देह रहने की हिदायत दी गई।साफ़ साफ संदेश,,,,,अब फरियादियों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर प्रशासन ने ठान लिया है हर समस्या का होगा तुरन्त समाधान।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *