रामानंद सगर ब्यूरो चीफ बाराबंकी एचडी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट

जिसकी अध्यक्षता बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की जनपद में लंबित विकास कार्यों पर चर्चा की गई बाराबंकी 28 मार्च- डीआरडीए में निगरानी समिति की एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिले के समस्त उच्च अधिकारीगण उपस्थित हुये जिसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी महोदय एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद तनुज पुनिया ने समस्त विभागों की समीक्षा करते हुये कहा कि, जिले में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए, कई विकास खण्डों में स्वास्थ केन्द्र पूर्णं रूप से संचालित नही है। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिशा निर्देशित करते हुये कहा कि, समय रहते हुये जिन जिन विकस खण्डों में डॉक्टर,कम्पाउंडर व नर्स सही समय पर नही पहुंचते हैं, और स्वास्थ सम्बन्धित दवाइयों की व्यवस्था नही है, वो मुझे, शासन को अवगत करायें। मेरा दायित्व बनता है कि, मैं हर सम्भव प्रयास करूं कि, जिले के समस्त विकास खण्डों के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सुचारू रूप से संचालित हो सके।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, हर घर जल योजना के अन्तर्गत कई विकास खण्डों में यह योजना केवल कागज पर ही दिख रही है, सुचारू रूप से इसे जमीं पर उतार कर हर घर जल पहुंचाने का कार्य करें। कई विकास खण्डों में तो आधे फिट पर पानी का पाइप डालकर कागजी खानापूर्ति कर ली गयी है, और वह पाइप जर्जर हो गये हैं, जिससे हर घर जल योजना वंचित है। उन्होेने कहा कि, यह केन्द्र की योजना है, और मेरे संसदीय क्षेत्र में हर घर जल की व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत अगर 6 घर भी है तो सौभाग्य योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन होने चाहिए। दुर्भाग्यपूर्णं कई विकास खण्डों में पूरी की पूरी बस्ती विद्युत कनेक्शन से वंचित है।
सांसद तनुज पुनिया ने समय रहते हुये बाढ खण्ड अधिकारियों को अवगत कराते हुये कहा कि, बुद्धिमान व्यक्ति वही है, जो बारिश से पहले छाते की व्यवस्था कर लेता है, मेरा मानना यह है कि, अभी से ही समस्त जिले में नाला,नालियां व नहरें जो भी कार्य अधूरे पड़े हुये है वह जल्द से जल्द पूरे कर लिये जायें ताकि गांव,मजरा व शहर में बरसात के पानी से कोई भी व्यवस्था में व्यवधान न होने पावे जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये।
सांसद तनुज पुनिया ने खनन विभाग को भी आड़े हाथों लेते हुये कहा कि, खनन विभाग के द्वारा नियमावली को ताख पर रखकर जिस प्रकार कार्य किया जा रहा है, उससे मैं भली भांति वॉकिफ हूं, कई विकास खण्डों में खनन के द्वारा वसूली की जाती है तथा डम्परों के आवागमन से शहर व कस्बों में आम जनमानस को काफी कठिनाइयां उठानी पड़ती हैं, एवं एवं जिले में डम्परों के आवागमन से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी है। सांसद तनुज पुनिया ने अभी जल्द ही हुयी बरसात एवं कई विकास खण्डों मे ओले से प्रभावित गेहूं, सरसों, आलू व अफीम की खेती तथा आम के बौर को लेकर किसानों का जो नुकसान हुआ है उसको लेकर भी कृषि विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की तथा समय रहते हुये फसल बीमा योजना के अन्तर्गत एवं दैवीय प्रकोप के अन्तर्गत जो भी योगदान शासन प्रशासन के द्वारा सुनिश्चित किया जाता है, वह पूरे जिले कीे समीक्षा कर किसानों को राहत पहुंचाने का कार्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed