जनपद बदायूं के थाना अलापुर के ग्राम जगत के विवेकानंद विद्या मंदिर की सुयोग्य शिक्षिका छाया राठौड़ को एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर!

” रिपोर्ट मनीष कांत शर्माबदायूँ |

28 मार्च 2026

आज बदायूँ के ‘कंट्री इन होटल’ में आयोजित ‘अमर उजाला प्रथमा 2026’ के भव्य मंच पर ग्राम जगत का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया! यह पल पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवमयी रहा। विद्यालय की शिक्षा और बेटी के समर्पण की जीत:विवेकानंद विद्या मंदिर, जगत अपनी उच्च कोटि की शिक्षा और संस्कारों के लिए जाना जाता है। इसी विद्यालय की कर्मठ और होनहार शिक्षिका छाया पुत्री श्री महेंद्र राठौड़ को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों, समाज के प्रति अटूट समर्पण और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए जिले की कप्तान एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह केवल छाया की उपलब्धि नहीं है, बल्कि विवेकानंद विद्या मंदिर के उन आदर्शों की जीत है जो बेटियों को आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं।

ग्राम जगत की किसी बेटी को पहली बार जिला स्तर पर स्वयं एसएसपी महोदया द्वारा सम्मानित किया गया है, जो इस क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का एक नया दीप जलाएगा। मिशन शक्ति 5.0 का सुरक्षा कवच:इस गरिमामयी कार्यक्रम में एसएसपी महोदया ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूक करते हुए सुरक्षा के मंत्र दिए। उन्होंने 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (CM हेल्पलाइन) जैसे नंबरों की महत्ता बताई। साथ ही, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और ‘ओटीपी ठगी’ जैसे साइबर अपराधों से सचेत रहने की विशेष अपील की।बदायूँ पुलिस और अमर उजाला का यह साझा प्रयास नारी शक्ति के स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *