बसपा की बूथ गठन व सदस्यता बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं,दिनांक 28/03/2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देशानुसार 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरसौली में बूथ गठन एवं सदस्यता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली मंडल के मंडल प्रभारी रक्षपाल सिंह निमेष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बसपा बिल्सी चमनपाल गौतम, विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र सागर, मानपाल सिंह, विधानसभा महासचिव एडवोकेट सतीश सागर, कोषाध्यक्ष कप्तान सिंह, सेक्टर सचिव सोनपाल सिंह व नक्षत्रपाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को मजबूत बनाएं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed