
राम नवमी के परम पावन अवसर पर दातागंज नगर में प्रतिवर्ष की भांति भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय
भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी ,,,,,
दातागंज,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव (श्री राम नवमी)के परम पावन अवसर पर आज दातागंज नगर में प्रतिवर्ष की भांति भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया इस पुनीत पावन अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया

और समिति के अग्रज और भा जा पा के वरिष्ठ सनातनी विनोद अग्रवाल एवं उपस्थित समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं के साथ प्रभु के चरणों में बंधन कर भगवान श्री राम,विघ्नहर्ता श्री गणेश ,देवाधिदेव महादेव माता पार्वती एवं कलयुग के अवतारी भगवान श्री खाटू श्याम जी की मनमोहक झांकियों ने पूरे नगर को भक्ति मय कर दिया।

शोभा यात्रा के दौरान उमड़ा जन सैलाब और जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान वातावरण हमारी सनातनी आस्था और अटूट एकता का प्रतीक है मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराते हुए मैने प्रभु से अपनी विधान सभा दातागंज सहित समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन सुख समृद्धि शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की इस भव्य आयोजन के लिए समिति के सभी ऊर्जा बान साथियों एवं समस्त नगर वाशियो की हृदय से साधुवाद एवं बहुत बहुत बधाई जय श्री राम

