
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री बाकर अली खान उर्फ़ हारून खान ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का होटल रिवरसाइड के पास पहुंचकर भव्य स्वागत किया और उन्हें मलाएं पहनाईं और शाल भेट की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय जी ने कहा कि “आज रामपुर की धरती से 2027 के बदलाव का बिगुल फूंक दिया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब जनता खुद खड़ी हो रही है। आने वाला समय बदलाव का है और कांग्रेस इस बदलाव का नेतृत्व करेगी।”
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “आज की सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी और आम जनता की भावनाओं को पूरी तरह नजर अंदाज कर रही है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी हुई है जबकि देश का अन्नदाता किसान अपनी ही लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रहा है।”
अजय राय जी ने विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि “प्रदेश का गेहूं और गन्ना किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहा है। लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन समर्थन मूल्य और सरकारी नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज भारतीय जनता पार्टी के सामने अगर कोई मजबूती से खड़ा है, तो वह सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो सीना तानकर आम जनता के बुनियादी मुद्दों—रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य—की लड़ाई लड़ रहा है।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि
“देश और प्रदेश की राजनीति आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां सच्चाई और जनहित की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर नफरत की राजनीति को खत्म करें और भाईचारे, विकास और समानता की राजनीति को आगे बढ़ाएं।”
जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा किl
“रामपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली ने लोगों को झकझोर दिया है। कांग्रेस पार्टी ही वह विकल्प है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। 2027 में रामपुर से कांग्रेस की मजबूत वापसी होगी और यह संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।”
बाकर अली खां उर्फ़ हारून खां ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
“आज देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। लेकिन कांग्रेस की विचारधारा हमेशा सभी धर्मों और वर्गों को जोड़ने की रही है। हमें मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस को सशक्त बनाना होगा।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
नगराध्यक्ष बाकर अली खां, भी बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहे.
