आज दिनांक 29.03.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन,रामपुर में सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कार्मिकों की समस्या/सुझाव को सुना गया एवं थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मींटिग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
  1. अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश ।
    2.. थानो पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।
    3.. सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही के दिए निर्देश ।
  2. लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश ।
    5.. लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।
  3. महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश ।
  4. मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामी व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश ।
  5. सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित को न्यायालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया । गवाहों की समय से न्यायालय में गवाही कराने, महिला संबंधित मुकदमों में पैरवी कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।
  6. हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
  7. जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र महत्वपूर्ण,सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् रूप से फुट पेट्रोंलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग करने एवं संवेदनशील एवं चिन्हित हॉटस्पाट क्षेत्रो मे ड्रोन से लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *