MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर
बालाजी जयंती के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन का उद्देश्य है कि बालाजी जयंती का यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।
