वाराणसी के व्यस्त दालमंडी क्षेत्र में आज प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 18 दुकानों और मकानों को चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई।
यह कार्रवाई लंबे समय से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य जाम की समस्या से निजात दिलाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

इस सख्त कार्रवाई को योगी आदित्यनाथ सरकार की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे अवैध निर्माण
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में चिंता और हलचल
प्रशासन का कहना है कि शहर को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रिपोर्ट-रोहित जैन
MD News – बहुआयामी, निष्पक्ष और सटीक खबरें
