एम डी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर स्थित प्राचीन माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर्व के समापन के उपलक्ष्य में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुए इस संगीतमय जागरण में श्रद्धालु भक्त देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

जागरण में उझानी की प्रसिद्ध लोकेश जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भेंट प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुंदर भजनों और देवी गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

इससे पूर्व मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। रविवार सुबह माता रानी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का आयोजन रेडीमेड व्यापारी राजू महेश्वरी, रवि महेश्वरी और सुमित गुप्ता द्वारा कराया गया।

जागरण के समापन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *