एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। मेहंदीपुर बालाजी धाम से पवित्र ज्योति प्रस्थान कर चुकी है,
जो अब बिल्सी स्थित श्री संकट मोचन दरबार में स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, यह पावन ज्योति कल सुबह 11 बजे अंबियापुर चौराहे से भव्य जुलूस के रूप में श्री संकट मोचन दरबार, मोहल्ला नंबर 4 बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महंत पागल संजय पंडित ने सभी भक्तगणों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कल सुबह 11 बजे अंबियापुर चौराहे पर एकत्रित होकर इस पावन यात्रा का हिस्सा बनें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और भक्तजन इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed