रिपोर्टर राजकुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ़

अलीगढ:-गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिनमें महिलाओं को भी घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। खासकर महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें पुरुषों के साथ ही कतार में खड़ा होना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा और परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप यह भी है कि एजेंसी के मैनेजर द्वारा मनमानी की जा रही है। और महिलाओं को प्राथमिकता देने के बजाय उन्हें सामान्य लाइन में ही खड़ा कर दिया जाता है।


महिलाओं का कहना है कि वे सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगी रहती हैं, फिर भी समय पर गैस नहीं मिल पाती। गर्मी और भीड़ के कारण स्थिति और भी कठिन हो जाती है। कई बार बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आई महिलाएं भी इस अव्यवस्था का शिकार हो रही हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एजेंसी पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए, महिलाओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था हो और समयबद्ध तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं। और उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed