आज दादरी की सरजमीं पर समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक रैली में जनसैलाब का जो समंदर उमड़ा, उसने प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। लाखों की संख्या में जुटे जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी भावुक नज़र आए। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से रामपुर के सांसद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी की प्रशंसा करते हुए उन्हें पार्टी और कौम के लिए एक ‘अनमोल तोहफा’ बताया।
विपरीत परिस्थितियों में रामपुर का वफादार’ चुनाव
अखिलेश यादव जी ने रामपुर की सम्मानित जनता का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं रामपुर के लोगों का तहेदिल से शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने बेहद कठिन और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी साहब जैसा ईमानदार, नेक और उच्च कोटि का आलिम (Islamic Scholar) नेतृत्व हमें दिया। मौलाना साहब जैसा ‘हीरा’ मिलना पार्टी के लिए गर्व की बात है।”
मजहबी विद्वत्ता और बेदाग शख्सियत का मेल
मौलाना नदवी की शख्सियत के उन पहलुओं पर रोशनी डाली जो उन्हें आम नेताओं से अलग बनाती हैं। मौलाना साहब के भीतर एक सच्चे स्कॉलर की सादगी और एक कुशल जनसेवक की दूरदर्शिता है। वे बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की आवाज उठाते हैं, यही वजह है कि आज वे सर्वमान्य नेता बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व ने रामपुर जिले में कार्यकर्ताओं के भीतर एक नई रूह और ऊर्जा फूँक दी है।
2027 का लक्ष्य: रामपुर की पाँचों सीटों पर लहराएगा सपा का परचम
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़े विश्वास के साथ घोषणा की कि मौलाना मुहीबुल्ला नदवी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर की पाँचों सीटों पर समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी निष्ठा और मेहनत को देखते हुए आने वाले समय में उन्हें और भी बड़ी और अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विकास और सेवा का नया दौर
सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही मौलाना नदवी अपनी ‘सांसद निधि’ का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता के साथ रामपुर के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहे हैं। पांचों विधानसभाओं में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। उनका जनता से सीधा और भावनात्मक जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंच से की गई इस मुक्तकंठ प्रशंसा से पूरे रामपुर जिले की हर गली, मोहल्ले और चौराहों पर उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा में मौलाना का कद और सम्मान ऐसे ही बरकरार रहेगा, क्योंकि वे सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि जनता के सुख-दुख के साथी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed