पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
    गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए एवं विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
     इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी निर्देशित किया।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *