महराजगंज।नवनिर्माण इन्टरमीडिएट कालेज पिपरा बाजार महराजगंज में सभी विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।


जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिक्षार्थियों को मुख्य अतिथि अनुप श्रीवास्तव विद्यालय के प्रशासक अरुण तिवारी तथा प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह के द्वारा मेडल प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान आयुष्का पटेल द्वितीय स्थान अरिन्या पटेल तथा तृतीय स्थान फाहिमा खातुन को मिला।
जूनियर एवं इन्टरमीडिएट वर्ग में प्रथम स्थान कृति तिवारी द्वितीय स्थान कनक तिवारी एवं तृतीय स्थान जिशान मोहम्मद को प्राप्त हुआ।


दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परिक्षार्थियों को विद्यालय के द्वारा पुरस्कार स्वरूप अगले कक्षा का पाठ्य-पुस्तक प्रदान किया गया।


इस अवसर पर सम्मानित अभिभावक गण तथा विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पुरुषोत्तम चौधरी रमेश कुमार पाण्डेय संजय कुमार पटेल बृजेश कुमार पटेल रीना गुप्ता भास्कर सिंह विवेक गुप्ता अनुराधा निषाद सलोनी रावत ताहिरा खातुन सुधांशु पाण्डेय राजकुमार प्रजापति कंचन तिवारी धर्मेन्द्र यादव अमन उपाध्याय निशा बलिराम सूरज तथा अमेरिका आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *