रिपोर्ट-रवि


बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडावा गांव निवासी अब्दुल हसन (35,वर्ष) सऊदी अरब में लापता हो गए उनके परिजनों का 8 मार्च के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है अब्दुल हसन लगभग 18 माह पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। परिजनों के अनुसार 8 मार्च के बाद से अब्दुल हसन का मोबाइल फोन बंद आ रहा है परिवार ने बताया कि सऊदी अरब में उनके साथ उन्नाव निवासी रजनीश नामक व्यक्ति भी काम करता था।

आरोप है कि रजनीश मैं अब्दुल हसन से लगभग 5 हजार सऊदी रियाल उधार लिए थे। परिवार का दावा है कि इस लेनदेन के बाद से ही अब्दुल हसन का कोई पता नहीं चल रहा है वही रजनीश अपने घर उन्नाव वापस लौट आया है। परिजनों ने रजनीश पर अब्दुल हसन के लापता होने में भूमिका होने का आरोप लगाया है।
अब्दुल हसन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं इनमें बड़ा बेटा अल्ताफ (24,वर्ष) छोटा बेटा मोहम्मद शादाब (12,वर्ष) और बेटी रुकैया (15,वर्ष) की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *