धू धू कर जली खड़ी पुरानी एम्बुलेंस जैदपुर कोतवाल व पुलिस टीम के अथक प्रयास से 30 एंबुलेंस को जलने से बचाया

बाराबंकी। जैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में खड़ी पुरानी एंबुलेंसो में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं।
आग इतनी भीषण थी कि जलती हुई एंबुलेंस में विस्फोट
भी हो रहे थे। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जैदपुर सीएचसी अधीक्षक जगदीश कुमार ने सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस के आला अधिकारियों को दिया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जैदपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह टीम सहित राहत एवं बचाव कार्य में जुट गये। जैदपुर पुलिस टीम, स्थानीय निवासियों के अथक प्रयासों के बाद दर्जन एंबुलेंस को जलने से बचाया गया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सूचना के करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची आग पर कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
जैदपुर सीएचसी अधीक्षक जगदीश कुमार, बाराबंकी एडिशनल cmo ने बताया कि बाउंड्री के बाहर कुछ जला
था जिससे आग लग गया, जिससे पुरानी 43 गाड़ियां मे से 13 गाड़ियां जल गई। बाकी 30,एम्बुलेंसों को पुलिस व स्थानी लोगों की मदद से जलने से बचा ली गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *