जनपद मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सत्यनारायण प्रजापत को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाया गया है।
वहीं अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है।
आदित्य बंसल को एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित कर एसपी सिटी अलीगढ़ बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर में नए एसपी ग्रामीण के रूप में महार्दिक अक्षय संजय की तैनाती की गई है।
इस बड़े फेरबदल के बाद जनपद में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। नई नियुक्तियों से कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *