उत्तर प्रदेश में 76वें जिले को लेकर चर्चा लगातार गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में लोकसभा में मांग की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बाह-बटेश्वर को जिला के रूप में घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने यूपी में 76वें जिले के गठन की मांग को उठाया है। सांसद की मांग है कि आगरा जिले के बाह-बटेश्वर क्षेत्र को काटकर ‘अटल नगर’ के नाम से एक नया जिला घोषित किया जाए।

यूपी में अभी 75 जिले हैं। महाकुंभ-2025 के दौरान मेला क्षेत्र को 76वें जिले के तौर पर घोषित किया गया था। हालांकि, महाकुंभ के समापन के बाद जिले को भंग कर दिया गया। अब राजकुमार चाहर ने आगरा जिले के बाह-बटेश्वर वाले क्षेत्र को काटकर नया जिला घोषित किए जाने की मांग की है। सांसद का कहना है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हालांकि, सीएम योगी की ओर से ‘कल्याण नगर’ के जिले के तौर पर विकसित किए जाने की घोषणा की गई थी। अलीगढ़ और बुलंदशहर की तहसीलों- अतरौली, गंगीरी, डिबाई को काटकर यूपी के 76वें जिले के तौर पर विकसित करने की घोषणा की गई थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed