आवश्यक रेल कार्य के चलते आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
फतेहपुर बाराबंकी नगर के बस स्टाफ के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 17-SPL पर सोमवार को आवश्यक रेल कार्य के कारण सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा रेलवे विभाग ने इस संबंध में पहले ही सूचना जारी कर दी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्रॉसिंग पर मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाने हैं सुरक्षा की दृष्टि से यह मार्ग पूरी तरह बंद रखा जाएगा इस अवध में किसी भी प्रकार के वहां या पैदल आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन में फतेहपुर से बाराबंकी और बाराबंकी से फतेहपुर आने-जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों और वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन यातायात व्यवस्था सुचारू बनाएं रखने के लिए स्थित पर नजर रखे हुए हैं अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी प्रबंध जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *