
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 31.03.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है । सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक,रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर श्री अनुराग सिंह द्वारा सप्रेंम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक लाइन्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
दिनाँकः- 31.03.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियो का सेवा विवरण इस प्रकार हैः-
01- पुलिस उपाधीक्षक श्री सुदेश चन्द कटियार ।
पता– अम्बुज सुपर सिटी कालोनी थाना – बारादरी, जनपद – बरेली ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 28.06.1987 को 09वी वाहिनी पी0ए0सी0 मुरादाबाद में उपनिरीक्षक गोपनीय के पद पर नियुक्त हुये ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान आपने 04 जनपदो क्रमशः 09वी वाहिनी पी0ए0सी0 मुरादाबाद, जोनल कार्यालय बरेली , जनपद सम्भल, गोपनीय कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
पदोन्नती का दिनांकः- वर्ष 2016 में निरीक्षक गोपनीय व वर्ष 2024 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 65 नगद पुरस्कार एवं 82 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी, इनके अतिरिक्त आपको वर्ष 2008 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2019 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है ।
वर्तमान तैनातीः- गोपनीय कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.03.2026 को 38 वर्ष 09 माह 03 दिवस सेवा कर पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।
*02- रेडियो निरीक्षक श्री सुशील कुमार ।
पता– सिविल लाइन साऊथ थाना- सुनगढी जनपद – पीलीभीत ।
*प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः-* दिनांकः- 25.12.1987 को पीटीसी 2 मुरादाबाद सहायक परिचालक रेडियो के पद पर नियुक्त हुये ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाएः- 04 जनपदो क्रमशः नैनीताल, बरेली ,बदायूँ , 8वी0 वाहिनी पी0ए0सी0 बरेली, जनपद रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
पदोन्नती का दिनांकः- आपनें वर्ष 1995 में प्रधान परिचालक व 2019 में रेडियो उप निरीक्षक एवं वर्ष 2025 में रेडियो निरीक्षक के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 45 नगद पुरस्कार एवं 28 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है ।
वर्तमान तैनातीः- सीसीआर,डीसीआर जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.03.2026 को 38 वर्ष 03 माह 06 दिवस सेवा कर रेडियो निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।
03- मु0आ0 ना0पु0 श्री ऋषिपाल सिंह ।
पता– बंसन्त विहार थाना- मझोला, जनपद – मुरादाबाद ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 01.08.1989 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाएः- 07 जनपदो क्रमशः बदायूँ ,नैनीताल, उधम सिंह नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, सम्भल एवं रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
पदोन्नती का दिनांकः- वर्ष 2024 में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 15 नगद पुरस्कार एवं 20 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है ।
वर्तमान तैनातीः- पुलिस लाइन्स जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.03.2026 को 36 वर्ष 07 माह 30 दिवस सेवा कर मुख्य आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।
