बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)
श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्म कल्याणक महामहोत्सव (जन्म जयंती) एवं आचार्य गुरुवर श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के 39वें मुनि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर बुढ़ाना स्थित जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा व भक्ति के साथ “महावीर विधान” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान महावीर स्वामी जी के सिद्धांतों का स्मरण करते हुए धर्म लाभ लिया गया।
शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें ज्ञान सागर महिला मंडल एवं सकल जैन समाज का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान संदीप जैन, अनुज जैन, सुरेंद्र जैन, बिजेंद्र जैन, शरद जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *