संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट


जनपद मथुरा।कोतवाली छाता के निकटवर्ती चौकी दौताना नेशनल हाईवे 19 पर स्थित चोटी वाला ढाबा अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ पांच युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना (दलाल) फराह है।
​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
​पुलिस अधिकारियों को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि नेशनल हाईवे दौतना स्थित चोटी वाला ढाबा] में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार छाता भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया।
​फर्जी ग्राहक भेजकर बिछाया जाल
​बाहर तैनात पुलिस की भारी टीम ने मौके पर धावा बोल दिया।
​छापेमारी के दौरान मौके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक-युवतियां को प्लस कोतवाली ले आई और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed